Vidhwa Pension yojna: इन महिलाओं को मिलेगी 2250 रुपए की पेंशन, यहां जानें पूरी डिटेल

Widow Pension Scheme
हमारे देश में बहुत सी सरकारी योजनाएं चलती हैं। जिनको सरकार अपने नागरिकों के लिए चलाती है। आज के समय में सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कोई न कोई योजना अवश्य चलाई हुई है। करोड़ों लोग इन योजनाओं से लाभ भी उठा रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह योजना महिलाओं से सम्बंधित है तथा इसमें महिलाओं को सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है। आपको बता दें कि हम यहां “विधवा पेंशन योजना” के बारे में बता रहे हैं। इस पेंशन को प्रत्येक राज्य में दिया जाता है। हर राज्य में सरकार महिलाओं को अलग अलग धनराशि प्रदान करती है। हरियाणा में इस पेंशन के लिए 2250 रुपये महिलाओं को दिए जाते हैं।
विधवा पेंशन के लिए आवश्यक अनिवार्यता
आपको बता दें कि इस पेंशन के लिए सिर्फ वही महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं। जिनके परिवार की सालाना आए 2 लाख रुपये तक है। यदि कोई महिला किसी अन्य पेंशन का लाभ ले रहीं है तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है। इस योजना में आवेदन के लिए महिला को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी देना होता है। इसके अलावा महिला को अपने बैंक खाते का नंबर भी देना होता है। इस योजना में आवेदन के लिए विधवा महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।