September 24, 2023

Akshay And Priyanka Chopra: अक्षय कुमार बने थे प्रियंका चोपड़ा के रोने का कारण, वजह जानकर हो जाओगे हैरान

Akshay Kumar became the reason for Priyanka Chopra's crying

Akshay Kumar became the reason for Priyanka Chopra's crying

Akshay kumar And Priyanka Chopra: भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं | प्रियंका चोपड़ा अपनी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को लेकर हमेशा मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं | प्रियंका ने अपने फ़िल्मी करियर में ऐसी कई शानदार फिल्में की हैं, और इन फिल्मों में उनके कई अलग अलग रोल हैं जिनमे उनकी एक्टिंग को उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद किया गया है |  प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में अपने लेडी विलेन रोल से भी दर्शकों के दिलों में एक ख़ास जगह बना चुकी हैं | इसी बीच निर्माता सुनील दर्शन की फिल्म ऐतराज के लिए जब प्रियंका चोपड़ा को लेडी विलन के रोल के लिए ऑफर मिला तो प्रियंका चोपड़ा खूब रोई थीं | बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है |

Akshay Kumar became the reason for Priyanka Chopra's crying
Akshay Kumar became the reason for Priyanka Chopra’s crying

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही प्रियंका चोपड़ा को तो आप जानते ही हैं | प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्टिंग से ना केवल देश में अपनी पहचान बनाई है बल्कि विदेशों में भी इनकी ख्याति जोरोशोरों पर है। प्रियंका अपने अभिनय की बदौलत बॉलीवुड की ही नही बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में चर्चित हैं । फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत से ही एक्ट्रेस ने काफी कम समय में कई शानदार फिल्मों में काम किया है, और उनमे कई बेतरीन रोल अदा किये हैं | इन्ही फिल्मों में से एक फिल्म ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा के द्वारा निभाया गया लेडी विलेन रोल यादगार बनकर सामने आया है | क्योंकि निर्माता सुनील दर्शन की इस फिल्म ऐतराज में लेडी विलेन का रोल मिलने पर वो पूरी रात फूटफूटकर रोई थीं । इस बात की खुलासा खुद सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान करके सबको चौंका दिया | 

Akshay Kumar became the reason for Priyanka Chopra's crying
Akshay Kumar became the reason for Priyanka Chopra’s crying

सुनील दर्शन ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए आगे कहा कि जब मैंने प्रियंका चोपड़ा को रोल के बारे में एक वैंप भूमिका के लिए संपर्क किया तो लेडी विलेन का रोल के चलते वो बहुत परेशान थी, वह घर पर जाकर खूब रोई थी | इसके बाद मैंने उनको कहा घर जाकर आराम करके वापस आने को कहा और जब अगले दिन मैंने उन पर उस रोल के महत्व के बारे में बताया और उसको निभाने के लिए दबाव डाला । फिर क्या था वो रोल उनके मंद में सेट होगया और बाद में उन्होंने ऐतराज में अद्भुत काम करके दिखाया | और प्रियंका ने साबित कर दिया की वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं |

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *