October 2, 2023

19 सितंबर 2022 की सुबह की सुर्खियां (Headlines of 19 September 2022)

Headlines of 19 September 2022

  • मोहाली वीडियो लीक मामला- 2 वॉर्डन सस्पेंड, दूसरी वॉर्डन्स का किया गया ट्रांसफर, 6 दिनों के लिए कैंपस शटडाउन।
  • मोहाली वीडियो लीक मामला- अपने साथ की लड़कियों के वीडियो बनाकर प्रेमी को भेजने की आरोपी लड़की, उसके प्रेमी समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, डेढ़ बजे रात को खत्म किया छात्राओं ने धरना।
  • यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सपा विधायक पैदल मार्च कर पहुंचेंगे विधानसभा।
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का आज होगा बीजेपी में विलय।
  • यूपी- देवरिया में गिरा दो मंजिला मकान, तीन लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया 4 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान।
  • रीवा गैंगरेप मामला- तीन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला।
  • अयोध्या- 28 अगस्त से लापता विशाल मेगा मार्ट की कैशियर का कंकाल मिला, आरोपी गिरफ्तार, रेप की कोशिश में नाकाम होने पर दिया वारदात को अंजाम।
  • मुंबई- फिल्म सिटी में मिला मृत शावक।
  • महाराष्ट्र- एटीएस ने 15 लाख के इनामी माओवादी नेता को किया गिरफ्तार।
  • टीवी सीरियल कबूल है और इश्कबाज़ से अपनी पहचान बनाने वाली निशि सिंह भादली का निधन, चार साल से पैरालाइज्ड थीं निशि।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *