October 2, 2023

Bigg Boss 16: शो में छलका मान्या का दर्द, मिस इंडिया बनकर भी नहीं मिला काम, पिता आज भी ऑटो चलाने को मजबूर

Manya Singh in bigg boss

Manya Singh in bigg boss

Bigg Boss 16: छोटे पर्दे के सबसे हिट रिएलिटी शो की शानदार शुरुआत हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स का दिल खोलकर स्वागत किया। बिग बॉस के घर में ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह की एंट्री हो चुकी है। मान्या बिग बॉस शो के जरिये अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। वो खूब पैसा कमाना चाहती है।

Manya Singh in bigg boss

मान्या ने घर में जाने से पहले अपनी स्ट्रगल स्टोरी (Struggle Story) सलमान और अपने फैन्स के साथ शेयर की। सलमान मान्या से काफी इंप्रेस हुए और उनका हौसला बढ़ाया। मान्या ने कहा कि अगर ईमानदारी और मेहनत से कोई काम किया जाए तो वो जरूर पूरा होता है।

मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह ने शो में एंट्री के साथ फैंस को अपने मुश्किल दिनों की बात बताई। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि मिस इंडिया बनने के बाद जिंदगी बदल जाती है। बहुत पैसे मिलते हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी उन्हें कोई काम नहीं मिला। 2 साल के लंबे संघर्ष के बाद उन्हें एक कमर्शियल मिला।  

इतना ही नहीं मान्या की सांवली रंगत को लेकर भी कमेंट्स किये गए। मान्या ने ये भी बताया कि उनके मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वह खुद भी अपने पिता के ऑटो से ट्रैवल करती हैं, ताकि पैसे बचा पाएं। उनकी मां आज भी लोकल ट्रेन से सफर करती हैं।

मुश्किलों से निकलकर फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद क्या मान्या अब बिग बॉस के घर में अपना सिक्का जमा पाएंगी, ये देखना काफी इंटरेस्टिंग  होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *