September 24, 2023

3 अक्टूबर भविष्यफल : इन तीन राशियों पर होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा, दूर होंगी सभी समस्याएं

3 october horoscope

3 october horoscope

ज्योतिष शास्त्र भारतीय विद्या है। इससे मानव के भविष्य को लेकर भविष्यवाणियां की जाती हैं। दैनिक भविष्यफल आपके प्रतिदिन के हिसाब से भविष्य को बताता है। इसी प्रकार साप्ताहित, मासिक तथा वार्षिक भविष्य फल आपके साप्ताहिक, मासिक तथा वार्षिक स्तर का भविष्यफल बताता है। आपको बता दें की दैनिक भविष्यफल प्रति दिन के ग्रह नक्षत्रों पर आधारित होता है। इसमें सभी 12 राशियों का भविष्यफल प्रतिदिन बताया जाता है। इसी क्रम में आज हम आपको उन तीन राशियों के 3 अक्टूबर के भविष्यफल के बारे में बता रहें हैं। जिन पर देवी दुर्गा की विशेष कृपा रहने वाली है। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

1 . मेष राशि

यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में बदलाव के बारे में कुछ सोच रहें हैं तो आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप घर तथा बाहर की जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे से करेंगे। बस आपको काम में ढील देने से बचना होगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा क्यों की वे आपके बनते कार्यों को रोकने की कोशिश कर सकते हैं।

2 . बृष राशि

यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके बेहद अनुकूल है। आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी हुई डील्स भी पूरी कर सकते हैं। आपको अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। यदि आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलता है तो अवश्य जाएं। वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

3 . मिथुन राशि

जो लोग व्यापार करते हैं। उनके व्यापार की गति धीमी रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका कोई शत्रु आपके अधिकारी को आपके खिलाफ भड़काने का कार्य कर सकता है। आपका स्वास्थ्य भी आअज कुछ नरम रहने वाला अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आप अपने फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *