September 24, 2023

Noida वासियों के लिए खुशखबरी, 5 लाख लोगों को दिसंबर से मिलेगा गंगाजल

Supply of Gangajal

Supply of Gangajal

Noida में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। अब उन्हें दूषित और खारे पानी से छुटकारा मिलने वाला है। जी हां नोएडा के 25 सेक्टरों में पांच लाख लोगों को अब गंगाजल (Gangajal) मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इस साल के दिसंबर तक गंगाजल की आपूर्ति की जा सकेगी। इसके लिए तृतीय चरण में 37.50 क्यूसेक गंगाजल (90 mld ) परियोजना पर कम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत नोएडा को कुल 330 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई हो जाएगी। वर्तमान में 240 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। इसका 70 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।

Supply of Gangajal

योजना की लागत

गंगाजल योजना की लागत 239.69 करोड़ बताई जा रही है। बता दें कि शहर में गंगाजल की आपूर्ति प्रताप विहार प्लांट से की जाती है। ये नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद का संयुक्त प्रयास है। इस योजना को आगे बढ़ाने का काम उत्तर प्रदेश जल निगम कर रहा है। यह योजना 50 क्यूसेक गंगाजल की है। इसमें नोएडा का 75 प्रतिशत 37.50 क्यूसेक गंगाजल मिलेगा और यूपीएवीपी का 25 प्रतिशत 22.5 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई की जाएगी।

कब तक पूरा होगा लक्ष्य

14 मार्च 2018 को योजना पर कार्य शुरू किया गया। 30 नवंबर 2022 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नोएडा प्राधिकरण इस योजना पर 228.14 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इस लागत में 135.16 करोड़ रुपये यूपी जल निगम को दिए जा रहे हैं। शेष 92.97 करोड़ रुपये NHAI को दिया जा रहे हैं।

कितने सेक्टरों में होगी सप्लाई 

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी अनुसार इस प्रोजेक्ट से नोएडा के 25 सेक्टरों के लाखों लोगों को गंगाजल की आपूर्ति की जा सकेगी। इसमें सेक्टर-122 , 128,130 ,131, 133, 134, 135, 137, 143, 144, 145, 143 बी, 146, 147, 151, 168 शामिल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *