September 24, 2023

Dhanteras 2022: धनतेरस पर्व पर भूल कर न खरीदें ये वस्तुएं, जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का त्यौहार है। आपको बता दें कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग सोने, चांदी, वर्तन आदि की खूब खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने पर देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तथा उनकी कृपा सरलता से आपको मिलती है। लेकिन बाजार में खरीदारी करते समय लोग जानकारी न होने के कारण कभी कभी गलती कर देते हैं। जिसके कारण उनके जीवन में समस्याएं बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों को बताया गया है। जिनकी खरीदारी धनतेरस पर्व पर नहीं करनी चाहिए। आइये जानते हैं की धनतेरस पर्व पर किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

1 . एल्युमीनियम के बर्तन

ज्योतिषीय शास्त्रों में एल्युमीनियम के बर्तनों में भोजन पकाना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि एल्युमीनियम के बर्तनों पर राहू का प्रभाव होता है। इस धातु के बर्तन को खरीदने पर आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अतः एल्युमीनियम के बर्तनों को धनतेरस पर्व पर नहीं खरीदना चाहिए।

2 . स्टील से बने बर्तन

धनतेरस पर यदि आप शुद्ध धातु के बर्तन खरीदते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होता है। आपको बता दें की स्टील को शुद्ध धातु नहीं माना जाता है। अतः इस धातु के बर्तन न खरीदें। ऐसा करने से आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।

3 . चीनी मिट्टी से बने हुए बर्तन

चीनी मिट्टी के बर्तनों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ जाता है। धनतेरस के पर्व पर घर की साज सजावट के लिए इस प्रकार के वर्तन न खरीदें।

4 . कांच तथा प्लास्टिक की वस्तुएं

कांच तथा प्लास्टिक की बनी वस्तुओं पर राहू का प्रभाव रहता है। यदि कोई भी व्यक्ति इन चीजों को खरीदता है तो उसके जीवन में से सुख शांति तथा समृद्धि चली जाती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *