Surya Grahan 2022: धन की देवी मां लक्ष्मी के पृथ्वी पर आगमन से पहले ही लगेगा सूतक, सूर्य ग्रहण से बदलेगा गोवर्धन पूजा का समय

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022: दीपावली का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है लोग अपने घरों में साफ सफाई करके माता लक्ष्मी के आगमन का इंत़ार करने लगे हैं। इस वर्ष 24 अक्टूबर को दीपावली पड़ रही है, लोग अपने घरों में लक्ष्मी पूजा की तैयारी धूमधाम के साथ कर रहे हैं। हिदी पंचांग के अनुसार दीपावली अमावस्या के दिन पड़ती है और इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर अपने भक्तों के यहां विचरण कर उन्कहे धनधान्य से संपन्न करती हैं। पर इस बार दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा नीं होगी दरअसल दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। और यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी होगा जो 25 अक्टूबर को लग रहा है। देखते हैं ग्रहण और सूतक काल के बारे में सबकुछ।

सूर्य ग्रहण का दिन और समय (Solar Eclipse Date and Time)
इस वर्ष दिवाली के ठीक दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को आंशिक ग्रहण लगने वाला है। ये सूर्य ग्रहण दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 04:29 पर शुरू होकर शाम 05:42 मिनट पर खत्म होगा।

इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022 In India)
दिवाली के दिन लगने वाला आखिरी सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण दिल्ली,गुजरात, राजस्थान,पंजाब, उत्तराखंड, लेह, जम्मू-श्रीनगर में अच्छे से देखा जा सकेगा।
इसे भी देखें- Dhanteras 2022: जानिए, धनतेरस पर हमें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं
सूतक काल का समय (Sutak Timing)
सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. चूंकि भारत में सूर्य ग्रहण 4 बजे से दिखाई देगा। ऐसे में भारत में इसका सूतक काल सुबह 4 बजे से मान्य होगा. सूतक काल में कोई भी शुभ काम और पूजा -पाठ नहीं किए जाते हैं। सूतक के समय सभी मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। इसलिए गोवर्धन पूजा 25 की बजाय 26 अक्टूबर को होगी और भाई दूज 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी।