Surya Grahan 2022: 27 साल बाद पड़ रहा आंशिक सूर्य ग्रहण, जानें क्या है ख़ास इस बार

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022: आपको बता दें कि साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को होने जा रहा है | 27 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दिवाली पर सूर्य ग्रहण लग रहा है | बता दें कि कार्तिक अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है | इस बार कार्तिक अमावस्या यानिकि दिवाली की तिथि दो दिन 24 और 25 अक्टूबर को है | कार्तिक अमावस्या 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और ये 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी | सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार के दिन लगेगा | सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानिकि 24 अक्टूबर को मध्य रात्रि से शुरू हो जायेगा | इसका सूतक काल 24 अक्टूबर यानिकि दिवाली की रात 2 बजकर 30 मिनट पर लग जायेगा | बता दें कि ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और ये इस साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण होगा |

इस बार सूर्य ग्रहण लग रहा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में नजर आएगा | भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बैंगलूर, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आएगा | बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकता है | आपको बता दें कि 27 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दिवाली के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है | इससे पहले साल 1995 में दिवाली पर सूर्य ग्रहण लगा था |
इसे भी पढ़ें- इस दिन होने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण का समय और तारीख
इसे भी पढ़ें- Surya Grahan 2022 Rashifal: इस दिवाली सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद ये 5 राशियां हो जायें सतर्क
इसे भी पढ़ें- Dhanteras Date in India: जानें धनतेरस की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और धन त्रयोदशी का योग
इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक बताया जा रहा है | सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 3 मिनट तक रहेगी | ये सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है, इस वजह से स्वाति नक्षत्र में जन्मे लोगों को ये ग्रहण नहीं देखना चाहिए | अमावस्या तिथि में आंशिक सूर्य ग्रहण होता है जिसे कल्या का सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे ग्रहण में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी ज्यादा होती है | सूर्य का प्रकाश धरती पर पहुँचने से पहले चन्द्रमा बीच में आ जाता है | इस कारण से सूर्य का कुछ भाग ही दिखता है |

सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता | इस समय पूजा पाठ ना करें | सूर्य ग्रहण के दौरान रसोई में रखी चीजों में तुलसी के पत्तों को जरूर दाल दें | सूतक काल से लेकर ग्रहण पूरा होने तक भगवान की आराधना करें | एक स्थान पर बैठकर भजन और मंत्र जाप कर सकते हैं | सूर्य ग्रहण पूरा होने के बाद घर की साफ़ सफाई करें | घर और मंदिर में गंगा जल का छिड़काव जरूर कर दें | ग्रहण के बाद खुद भी स्न्नान करें और देवी देवताओं को भी स्न्नान कराएं | खाने की चीजों पर गंगा जल छिड़ककर उन्हें शुद्ध करें और उसके बाद ही भोजन ग्रहण करें | आपको बता दें कि इस बार 22 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी | इसके अगले दिन यानिकि 23 को कार्तिक चतुर्दशी मनेगी | 24 अक्टूबर को ही सुबह रूप चतुर्दशी और शाम को दीपावली का पर्व मनाया जायेगा | 25 अक्टूबर को आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण लगेगा ऐसे में इस दिन कोई भी पर्व नहीं मनाया जायेगा | 25 अक्टूबर को होने वाली गोवर्धन पूजा सूर्य ग्रहण के चलते 26 तारीख को मनाई जाएगी | जिसके बाद भैया दूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जायेगा |