Diwali Laxmi Puja Bhog: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की करें पूजा, इन वस्तुओं का लगाएं भोग, मां होंगी प्रसन्न

Diwali Laxmi Puja Bhog: दिवाली के त्योहार पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा विधान है। इस दिन शाम को जहां मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है तो वहीं दिवाली की रात को लक्ष्मी जी की पूजा विशेष विधि और मंत्रोच्चार के साथ करने का प्रावधान है। वहीं पूजा के वक्त भोग के रूपर में मां लक्ष्मी को अगर उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाए तो मां प्रसन्न हो जाती हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
दिवाली की रात मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय 5 वस्तुओं का भोग लगाने और इसे प्रसाद के रूप में लोगों में बांटने और स्वंय खाने से धन, समृद्धि में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। तो चलिए जानते है कि धन की देवी मां लक्ष्मी को किन वस्तुओं का भोग लगाएं।

Diwali Laxmi Puja Bhog: पूजा में शामिल करें मखाना
मां लक्ष्मी को मखना बहुत पसंद है। कहते हैं कि जिस प्रकार से मां लक्ष्मी समुद्र मंथन होने पर सागर से उत्पन्न हुई थीं, उसी प्रकार से मखाने की उत्पत्ति भी जल से हुई है। साथ ही यह मां लक्ष्मी के आसन माने जाने वाले कमल के पौधे से मिलता है। इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा में मखाने को जरूर शामिल किया जाता है। उत्पत्ति समान होने के कारण इसे मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है।

Diwali Laxmi Puja Bhog: बताशा है मां को प्रिय
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भोग में बताशा का भी प्रयोग कर सकते हैं। रात्रि जागरण में आप बताशे का भोग लगाकर हर किसी को दे सकते हैं। बताशे का संबंध भी चंद्रमा से है, इसलिए दिवाली के दिन बताशे और चीनी के खिलौने माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं।

Diwali Laxmi Puja Bhog: माता को पसंद है सिंघाड़ा
मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है जल सिंघाड़ा। जल में पैदा होने के कारण यह माता लक्ष्मी को प्रसन्न है। मौसमी फल होने की वजह से यह बाजार में आसानी से मिल जाएगा और इसका आप भोग लगा सकते हैं।

Diwali Laxmi Puja Bhog: लक्ष्मीजी को नारियल है प्रिय
लक्ष्मी माता को प्रिय होने के कारण नारियल को श्रीफल कहा जाता है। नारियल कई परत में होने के कारण इसे अत्यंत शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी से जुड़ी प्रत्येक पूजा में श्रीफल का भोग लगाना अनिवार्य होता है।

Diwali Laxmi Puja Bhog: पूजा में चढ़ाएं पान का पत्ता
माता लक्ष्मी की पूजा में पान का होना बहुत शुभ माना जाता है। पान को प्रसन्नता का कारक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मांड के रूप में पूजा में पान पर सुपारी का प्रयोग किया जाता है। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप उनकी पूजा में पान का प्रयोग कर सकते हैं।

Diwali Laxmi Puja Bhog: शुद्ध घी का हलवा, सफेद मिठाई और खीर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मखाने और चावल की खीर का भोग लगा सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि बाजार में बनी मिठाई की बजाए आप मां को घर में बनी खीर, हलवा सा फिर सफेद मिठाई प्रसाद स्वरूप चढ़ाएं। ऐसा करने वाले भक्त को समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।

Diwali Laxmi Puja Bhog: ऐरावत हाथी होते हैं खुश
दिवाली की रात को मां लक्ष्मी के पूजन में गन्ना यानी ईख का भोग लगाने से उनके ऐरावत हाथी खुश होते हैं। अपने प्रिय हाथी को प्रसन्न करने वाले भक्त पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। उस जातक के जीवन के गन्ने की मिठास के साथ ही धन, वैभव और ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है।
Diwali Laxmi Puja Bhog: अनार से लगाएं भोग
फलों में मां लक्ष्मी को अनार बेहद प्रिय है। दीपावली की पूजन सामग्री में आप अनार जरूर शामिल करें और भोग लगाएं। इसके साथ ही आप फलों में केला और सेब भी चढ़ा सकते हैं।

इन वस्तुओं का भोग जब आप मां लक्ष्मी को लगाएंगे तो मां जरूर प्रसन्न होंगी।