October 2, 2023

Tulsi Tips At Grahan 2022: आज के दिन करलें तुलसी के पत्तों का यह आसान उपाय, भारत में लगने वाला है सूर्य ग्रहण

Tulsi Tips At Surya Grahan

Tulsi Tips At Surya Grahan

Tulsi Tips At Grahan 2022: जैसा की हमें पता है कि आज भारत में धनतेरस के साथ पंचदिवसीय दीपोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन आज यानी 25 अक्टूबर का दिन एक और वजह से खास है | दरअसल, आज के दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है | रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट पर लगेगा और ये शाम 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा | लोगों को खानपान और दैनिक दिनचर्या से जुड़े कुछ कामों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है | ग्रहण के दौरान हमेशा सवाल उठते हैं कि क्या इसका हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर कोई असर पड़ता है | इस पर कई रिसर्च भी की गई हैं, हालांकि कोई सटीक प्रमाण हासिल नहीं किया गया है | इसके बावजूद लोग ग्रहण के समय खानपान के नियमों को अपनाते हैं | इन्हीं में से एक है तुलसी के पत्ते का सेवन | इस आर्टिकल में हम ये बताने की कोशिश करेंगे कि क्या ग्रहण में तुलसी के पत्ते लेने से कोई फर्क पड़ता है या नहीं |

Tulsi Tips At Surya Grahan

ग्रहण के दौरान करें ये उपाय
आपको बता दें कि भारत में ग्रहण से कई धार्मिक मान्यताओं को जोड़कर देखा जाता है, जिसमें खाने और पीने को वर्जित करना तक शामिल होता है | लोग खाने में तुलसी के पत्ते डाल देते हैं | खाने पर ग्रहण के प्रभाव को लेकर पुबमेड सेंट्रल द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक ग्रहण का भोजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है | देखा जाए तो खाने में तुलसी के पत्ते डालकर खाने से ग्रहण का सीधा संबंध नहीं है | वैसे ग्रहण के दौरान खाने में तुलसी डालकर खाने से फायदा हो इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसका काफी महत्व है | ग्रहण में सूतक लगने के बाद चीजें नहीं खानी चाहिए, क्योंकि वातावरण में किरणें नकारात्मक प्रभाव छोड़ती है | इन सब से हटकर आपको बता दें कि तुलसी नकारात्मक प्रभाव को कम करने की क्षमता रखती है | इसलिए खाने में तुलसी के पत्ते डालकर ही खायें | भले ही ग्रहण और खाने में तुलसी के पत्तों का कोई सीधा संबंध न हो, लेकिन इन पत्तियों के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं | आयुर्वेद में भी तुलसी का विशेष महत्व बताया गया है | इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स जैसे जरूरी तत्व होते हैं और इनकी मात्रा तुलसी के बीजों में ज्यादा मौजूद होती है |

इसे भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, खुशहाल होगा जीवन

इसे भी पढ़ें- अगर दिवाली पर जल जाएं तो तुरंत क्या करें, जानें एक्सपर्ट डॉक्टर्स की राय

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *