Goverdhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, खुशहाल होगा जीवन

Goverdhan Puja 2022: पुराणों और गंथ्रों में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर गोवर्धन पूजा के समय हम कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो हमारे घर और जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा को ‘अन्नकूट’ और ‘बलि प्रतिपदा’ के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढें- धन की देवी मां लक्ष्मी के पृथ्वी पर आगमन से पहले ही लगेगा सूतक, सूर्य ग्रहण से बदलेगा गोवर्धन पूजा का समय
इसे भी पढें- Surya Grahan 2022 Rashifal: इस दिवाली सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद ये 5 राशियां हो जायें सतर्क
गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन भगवान कृष्ण की भी पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। चलिए जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या न करें।

Goverdhan Puja 2022: चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए
ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा के पर्व को दिवाली की तरह मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय दीपोत्सव का ही पर्व होता है। इस दिन चंद्र दर्शन करना अशुभ माना गया है।
Goverdhan Puja 2022: गाय को न पहुंचाएं हानि
गोवर्धन पूजा पर मुख्य रूप से गौ माता की पूजा का विधान है। इसलिए इस दिन गाय या किसी भी पशु को हानि नहीं पहुंचाना चाहिए।
Goverdhan Puja 2022: बंद कमरे में न करें गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा या अन्नकूट हमेशा आंगन, छत, बालकनी या खुले में करना चाहिए। माना जाता है कि बंद कमरे में पूजा करने से भगवान द्वारा पूजा स्वीकार नहीं की जाती है।
Goverdhan Puja 2022: काले या गंदे कपड़े न पहनें
गोवर्धन पूजा पर गंदे और काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना बहुत अशुभ माना गया है। इससे पूजा का फल प्राप्त नहीं होता।
Goverdhan Puja 2022: अकेले पूजा न करें
अकेली महिला को गोवर्धन पूजा नहीं करनी चाहिए। इस दिन अकेले पूजा करना अशुभ माना जाता है। इसलिए अपने रिश्तेदारों या मोहल्ले की महिलाओं के संग मिलकर गोवर्धन पर्वत बनाएं और फिर पूजा करें।
Goverdhan Puja 2022: परिक्रमा अधूरी न छोड़ें
गोवर्धन पूजा पर सात परिक्रमा का विशेष महत्व होता है। लेकिन किसी भी कारण परिक्रमा को अधूरा नहीं छोड़ें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि परिक्रमा हमेशा नंगे पैर ही करें।
Goverdhan Puja 2022: सुख-समृद्धि के लिए गोवर्धन पूजा पर करें ये कार्य
गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करें।
तुलसी पूजन करें और दीप जलाएं।
गोवर्धन पूजा के दिन दीपदान करें।
भगवान श्री हरि विष्णु की भी पूजा करें।
पीपल वृक्ष के पास दीपक जलाएं।
भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाएं।