Lunar eclipse 2022: जानिए, कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या होगा सूतक काल का समय?

Lunar eclipse 2022: 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगा था। और अब साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषाचार्यों की माने तो साल में बहुत कम समय के अंतराल में दो ग्रहणों का होना अशुभ माना जाता है। दिवाली पर सूर्य ग्रहण और देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण। दोनों ग्रहण ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।
तो चलिए विस्तार में जानते हैं कि कब लगने वाला है इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण और इसके सूतक काल का समय क्या होगा। साथ ही ये भी जानेंगे कि ये चंद्र ग्रहण कहां- कहां दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें- Chhath Puja 2022 Rule: छठ पूजा व्रत में न करें ये गलतियां, आपकी पूजा हो जाएगी व्यर्थ, जानिये छठ पूजा के 15 नियम
Lunar eclipse 2022: चंद्र ग्रहण लगने का दिन और समय
8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण लगेगा, इस ग्रहण को खंडग्रास चंद्रग्रहण का नाम दिया गया है। यह वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण चंद्रोदय के समय शाम 05:32 पर प्रारंभ होगा और 06:18 पर समाप्त होगा, इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा।
Lunar eclipse 2022: चंद्र ग्रहण की अवधि
स्थानीय समय के अनुसार ग्रहण की अवधि 45 मिनट 48 सेकण्ड रहेगी।
उपच्छाया से पहला स्पर्श- दोपहर 01:33 बजे।
उपच्छाया से आंतिम स्पर्श- शाम 07:25 बजे।
Lunar eclipse 2022: सूतक काल का समय
सूतक काल प्रारम्भ- सुबह 09:21 बजे।
सूतक काल समाप्त- शाम 06:18 बजे।
इसे भी पढ़ें- Platelets Booster: अगर हो जाये डेंगू तो तुरंत करें पपीते के पत्तों से इलाज, इस तरह से करने हैं इस्तेमाल
Lunar eclipse 2022: कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया, दक्षिण और उत्तर अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, प्रशान्त महासागर, पेसिफिक, अटलांटिक और हिन्द महासागर के अधिकांश भागों में दिखाई देगा।
Lunar eclipse 2022: भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्णरूप से सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई देगा। बाकी जगहों पर आंशिक ग्रहण रहेगा। भारत के कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी एवं इनके आसपास के शहरों से इस ग्रहण को देखा जा सकता है।