October 2, 2023

Parijat Tree: देवी लक्ष्मी को प्रिय है पारिजात का पौधा, घर पर इस दिशा में लगाने पर बरसेगा धन

Parijat's plant update

Parijat's plant update

Parijat Tree वास्तु के अनुसार शमी तथा तुलसी के पौधे के सामान ही पारिजात का पौधा अत्यंत लाभदायक होता है। देवी लक्ष्मी को यह पौधा बहुत प्रिय होता है। अतः यदि आप इस पौधे को अपने घर पर लगाते हैं तो आपको कभी धन की कमी नहीं होती है तथा देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

Parijat Tree
Parijat flower

देवी लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है यह पौधा

देवी लक्ष्मी को कमल के फूल जिस प्रकार से प्रिय है वैसे ही पारिजात के पौधे के फूल भी अत्यंत प्रिय हैं। यही कारण है कि देवी लक्ष्मी को कमल के फूल के साथ पारिजात के फूल भी चढ़ाये जाते हैं। यदि आप पारिजात के पौधे को अपने घर पर लगाते हैं तो यह आपके घर के वास्तु दोष को दूर कर देता है। जिसके कारण आपके घर में बरकत होने लगती है तथा सुख समृद्धि आती है। इस पौढ़ी को घर पर लगाने से घर में धन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

Parijat tree

समुद्र मंथन से प्रकट हुआ था यह पौधा

इस पौधे के सम्बन्ध में पौराणिक कथा है कि जब समुद्र मंथन हो रहा था। उस समय जो रत्न समुद्र से निकले थे। उनमें से एक यह पौधा भी था। इस बृक्ष को उस समय स्वर्ग की वाटिका में लगाया गया था। माना जाता है कि यह पौधा आपको चिर यौवन तथा लंबी उम्र प्रदान करता है। इसके अलावा यह आपके घर में वैभव को भी बढ़ाता है। आयुर्वेद में भी इस पौधे के बहुत से उपयोग बताये गए हैं। जिनसे बहुत से रोगों का उपचार होता है।

Parijat
Parijat

पारिजात के पौधे को लगाने के लाभ

. इस पौधे को घर पर लगाने से मानसिक तनाव दूर होता है।

. इस पौधे को लगाने से घर में आर्थिक समस्याएं नहीं रहती हैं।

. इस पौधे को लगाने से घर में वैभव आता है।

. इस पौधे को कभी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर आपको हानि हो सकती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *