Vastu Tips: थाली में एक साथ 3 रोटियां नहीं परोसने का क्या है कारण, जानिए इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्य

३ रोटी ना रखने के कारण
Vastu Tips: हमारे समाज में भोजन तब तक पूरा नहीं माना जाता है जब तक कि थाली में रोटी ना हो। थाली में लाख व्यंजन रखदें लेकिन रोटी के बिना खाना अधूरा माना जाता है। हम अपने घर में या किसी मेहमान को खाना परोसते हैं तो थाली को व्यवस्थित करके देते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में भोजन को परोसने की सही विधी का वर्णन किया गया है, उन्हीं में रोटी कैसे परोसी जाए इसका भी वर्णन मिलता है। वैसे भी सामान्य तौर पर घरों में कहा भी जाता है कि दुश्मन को भी एक साथ 3 रोटी नहीं परोसनी चाहिए, कभी-कभी यदि 3 रोटी ही देना पड़े तो एक रोटी से छोटा सा तुकड़ा तोड़ कर दिया जाता है। कभी आपने सोचा इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। ये दिखने में तो साधारण लगता है, पर इसके पीछे कुछ धर्मिक और ज्योतिष के साथ वैज्ञानिक महत्व भी बताया जाता है। चलिए जानते हैं कि थाली में एक साथ 3 रोटी क्यों नहीं परोसनी चाहिए?

मृतक की थाली में रखी जाती हैं 3 रोटियां
हिन्दू धर्म में 3 का अंक अशुभ माना जाता है। फिर भोजन जैसे महत्वपूर्ण जीवन से जुड़ी बात पर 3 अंक का प्रयोग कैसे किया जा सकता है। इसी लिए खाना परोसते समय थाली में एक साथ 3 रोटी का परोसना अशुभ माना जात है। हिंदू धर्म में जब किसी की मत्यु होती है तो मृत व्यक्ति की तेरहवीं पर उसके नाम की थाली लगाई जाती है उस थाली में 3 रोटी या 3 पूरी रखी जाती हैं। इसी लिए 3 रोटी वाली थाली मृतक की थाली कही जाती है, इसी कारण खाना परोसते समय थाली में 3 रोटी नहीं परोसनी चाहिए।

3 रोटी न परोसने का वैज्ञानिक आधार
यदि थाली में एक साथ 3 रोटी ना परोसने का वैज्ञानिक आधार देखें तो कहा जाता है कि खून से कम आहार लेना चाहिए। डॉक्टर को तो ये कहते ही हैं साथ में डायटीशियन भी एक साथ भर पेट भोजन करने को मना करते हैं। उनका मानना है कि दिन में 3 से 4 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करना लाभदायक होता है। जानकार बताते हैं कि सामान्य व्यक्ति को एक बार में एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी, 50 ग्राम चावल और दो रोटी ही खाना चाहिए। यदि इस मात्रा से ज्यादा भोजन लेते हैं तो समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रतिदिन सुबह उठकर करें यह कार्य, जीवन में नहीं रहेगी धन की कमी
इसे भी पढ़ें- व्यापार तथा नौकरी में मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, बस कर लें यह छोटा सा काम
इसे भी पढ़ें- इस प्रकार से घर पर लगाएं मोर का पंख, कभी नहीं हो पाएंगी धन की कमी
विवाद की बनती है संभावना
जानकार मानते हैं यदि किसी की थाली में एक साथ 3 रोटी परोसी जाती है तो भोजन करने वाले के मन में आक्रामकता आती है वह लड़ाई-झगड़े के लिए आमादा हो सकता है। विवादों से बचने और मन में नकारात्मक भावों को आने से रोकने के लिए किसी की थाली में एक साथ 3 रोटियां नहीं परोसनी चाहिए।