Iphone Lost in Sea: एक वर्ष पहले खोया iPhone मिला समुद्र में, मिलते ही उड़ गए सबके होश

Lost iPhone found in the sea a year ago
Iphone Lost in Sea: अक्सर हम ऐसे कई किस्से सुनते हैं जिन्हे सुनकर हमारा दिमाग सन्न रह जाता है | ऐसी ही विचित्र घटनाओं से इंटरनेट भरा पड़ा है | इसी कड़ी में एक ऐसी ही घटना की जानकारी सामने आई है जिसमें करीब एक साल पहले एक महिला ने अपना Apple iPhone समुद्र में खो दिया था | आपको यह बात सुनकर शायद आश्चर्य ना हो लेकिन इस महिला ने करीब 1 वर्ष के बाद अपने आईफोन को पाया वो भी बिल्कुल चालू अवस्था में | यह घटना यूके की बताई जा रही है | इस घटना को सुनने के बाद आप भी आश्चर्य में पड़ गए होंगे कि एक साल समुद्र में रहने के बाद भी यह फ़ोन बिल्कुल चालू हालत में कैसे रहा | आइये जानते हैं पूरे मामले के बारे में विस्तार से |

खो गया था iPhone एक साल पहले विशाल समुद्र में
The Sun की एक रिपोर्ट मानें तो इस मामले की जानकारी यूके से आई है, जहां हैम्पशायर में रहने वाली 39 वर्षिय क्लेयर एटफील्ड (Clare Atfield) ने अब से करीब एक साल पहले अपने iPhone 8 Plus को समुद्र में खो दिया था | लेकिन एक साल के बाद अब जब उसे उसका फोन मिला, तो उस महिला के होश उड़ गए, क्योंकि एक साल तक सुमद्र में रहने के बाद भी उसका आईफोन पूरी तरह से काम कर रहा था | आपको बता दें कि क्लेयर एटफील्ड पैडल बोर्डिंग का शौक रखती हैं | उनके मुताबिक साल 2021 में जब वह समुद्र में पैडल बोर्डिंग कर रहीं थी तो वह समुद्र में काफी दूर तक निकल गई और अपने बोर्ड से अचानक गिरने के दौरान ही उनके गले से उनका iPhone 8 Plus निकल गया और समुद्र में गिर पड़ा |
इसे भी पढ़ें- मार्केट के मेकअप रिमूवर को कहें बाय-बाय, घर पर बनाएं, करें इन चीजों का इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें- दुश्मनों का सिर बेरहमी से काट, रख देता था फ्रिज में ये सनकी तानाशाह
iPhone मिलते ही हो गए सब हैरान
क्या आप सोच सकते हैं कि इतने विशाल समुद्र में कोई खोई भी चीज वापस कभी मिल सकती है | लेकिन ऐसा होना अपने आपमें एक चौंका देने वाली बात है | क्योंकि इसमें क्लेयर की किस्मत ने उनका बहुत साथ दिया | उनका आईफोन ब्रैडली नाम के एक व्यक्ति को मिला और क्योंकि यह चालू हालत में था, तो ब्रैडली ने फोन के मालिक, यानी क्लेयर से कांटेक्ट किया | क्लेयर ने The Sun से इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि फोन मिलने के बाद उन्हें यकीन कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा था | क्लेयर का कहना था कि “मैंने इसे फिर से देखने की उम्मीद नहीं की थी | मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह अभी भी काम करता है | मैं चकित हूं कि इससे अधिक नुकसान नहीं हुआ, विशेष रूप से समुद्र कितना उबड़-खाबड़ हो सकता है” | उन्होंने बताया कि iPhone एक वाटरप्रूफ बैग मौजूद था लेकिन इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया था | बावजूद इसके फ़ोन चालू स्थिति में था |