Gold Tongue Mummy: मिस्र में मिलीं 2 हजार साल पुरानी ममियां, कबरें खोदीं तो उड़ गए सबके होश

Gold Tongue Mummy
Gold Tongue Mummy: जैसा की हम जानते हैं कि जैसे जैसे सोने के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे लोगों का खिचाव इसकी तरफ और बढ़ता जा रहा है | आज के समय में कई लोग सोना पहनना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन आपको यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि अब से लगभग दो हजार साल पहले भी लोगों को सोना पहनना बहुत पसंद था | यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस बात सीधे तार जुड़े हैं मिस्र से | दरअसल पुरातत्वविदों को मिस्र में कुछ ऐसी ममी मिली हैं जिनकी सोने की जीभ थी | इन ममियों को देखकर साफ़ साफ़ पता चलता है कि पुराने ज़माने के लोगों को भी सोना पहनने का बहुत शौक था | इसके अलावा पुरातत्वविदों को कुछ और भी ऐसी चीजें मिली हैं जो उनको भी हैरान कर रही हैं | आइये जानते हैं इस मामले को विस्तार से |

2 हजार साल पुरानी ममियों में मिली हैं सोने की बहुत सारी चीजें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी बीते दिनों ही मिस्र में पुरातत्वविदों (Archaeologist) ने काहिरा के उत्तर में लगभग 56 किलोमीटर दूर बसे शहर क्यूसना (Quesna) के पास एक प्राचीन कब्रिस्तान में सोने से बनी जीभों वाली कई ममियों (mummy) के अवशेष मिले हैं | बताया जा रहा है कि ये ममियां करीब 2 हजार साल पुरानी हैं और इनमे से कुछ ममी को लकड़ी के ताबूतों में दफनाया गया था | पुरातत्वविदों को इनके साथ साथ उनके गले के हार, सोने की कलाकृतियां और साथ में मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं | इस पर मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय का कहना था कि ग्रीको-रोमन पीरियड में सोने की जीभ वाली ममी काफी चर्चा में होंगी |
इसे भी पढ़ें- अंतरिक्ष में मची है हाहाकार, मरते हुए तारे और ब्लैक होल के बीच हुई भयानक टक्कर
इसे भी पढ़ें- 58 साल के बाद पहुंचा यह स्पेसक्राफ्ट मंगल ग्रह पर, खोले इस लाल गृह के कई राज
इसे भी पढ़ें- अब इंसान रह पायेंगे चन्द्रमा पर भी, Nasa ने तैयार किया पूरा ब्लूप्रिंट
यह है इन ममियों के साथ सोने की चीजें मिलने का कारण
इजिप्टोलॉजी की जानी-मानी प्रोफेसर सलीमा इकराम ने लाइव साइंस से बातचीत कर बताया कि ऐसा माना जा रहा है ये ममियां 332 ईसा पूर्व ग्रीको-रोमन पीरियड की हैं और उनकी सोने की जीभें ग्रीको-रोमन पीरियड में अंत्येष्टि से जुड़ी तैयारियों के बारे में बताती हैं | इनके अलावा मृतक के साथ सोने की आंखों को दफनाना यह बताता है कि वो लोग मानते थे की ऐसे दफनाने से मृतक दिव्य प्राणियों में बदल जायेगा और ये चीजें मृतक व्यक्ति को बाद के जीवन में बोलने, देखने और स्वाद लेने की अनुमति देंगी | मिस्र में ही मौजूद ऑक्सीरहिन्चस और तापोसिरिस मैग्ना जगहों पर भी ऐसी ही ममी मिली हैं |