World Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारों की लिस्ट, एक कार तो है 200 करोड़ से भी ज्यादा की

World Most Expensive Cars
World Expensive Cars: दुनियाभर में कई लोग कारों के शौक़ीन होते हैं जो हर वक़्त कहते हैं कि उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक कार शामिल हो | ऐसे ही आज हर कोई ऐसा ही चाहता है कि उसके पास भी एक कार तो अवश्य ही हो | लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि दुनिया में मौजूद वो कारें जो अक्सर लोगों की पहुंच से दूर होती हैं | पहुंच से हमारा मतलव है कि ये कारें इतनी ज्यादा महंगी होती हैं की हर किसी के लिए इन्हे अफोर्ड कर पाना असंभव होता है | क्या आप जानते हैं दुनिया की ऐसी ही कारों के बारे में जो दुनिया की सबसे महंगी कारें होती हैं | आज हम आपको इस आर्टिकल के माधयम से इन्ही कारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे |

Bugatti Mistral:
आपको बता दें कि Bugatti Mistral कार में आपको W16 इंजन जो 1577 हार्सपावर का है | ये बिना रूफ वाली कार है | इसमें आपको Chiron के बेस्ट फीचर्स और Bolide के बेहतरीन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं | Bugatti ने इस कार की मात्र 99 यूनिट्स ही डेवेलप की हैं | ये सभी यूनिट बिक चुकी हैं | इसकी कीमत करीब 40 करोड़ के है |

Pagani Huayra Imola:
इस कार में आपको ट्विन टर्बोचार्ज्ड 6 लीटर V12 इंजन देखने को मिलता है जो 827 हार्सपावर और 1099 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है | इस कार की कीमत करीब 44 करोड़ है |

Bugatti Divo:
Divo बिल्कुल Chiron की तरह ही है जो कि इसके हल्के वर्जन के रूप में कही जा सकती है | इस कार का इंजन 1500 की हॉर्सपावर वाला है | बता दें कि Divo का एरोडायनामिक सेटअप इसे नार्डो टेस्ट track में 8 सेकंड तेज बना देता है | इसकी कीमत करीब 44.5 करोड़ है |

SP Automative Chaos:
SP Automative Chaos में मौजूद इंजन 2000 की हॉर्सपावर वाला है | इस कार में 4 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V10 मौजूद है | इस कार का एक और वर्जन भी है जो 3000 हार्सपावर वाला है | इसकी कीमत करीब 49.07 करोड़ है |

Pagani Codalunga:
आपको बता दें कि Pagani Codalunga कार 1960 की इटैलियन कोचबिल्डिंग पर बेस्ड कार है जिसमे ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 6 लीटर V12 मिलता है जो 829 हॉर्सपावर और 1097nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है | इसकी कीमत करीब 60 करोड़ है |

Mercedes Maybach Exelero:
इस कार को अल्ट्रा हाई-परफॉरमेंस कार माना जाता है जिसमे 690bhp ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 का इंजन दिया गया है | इस कार की हाई स्पीड 349km/h तक है | इसमें अल्ट्रा-फाइन लक्ज़री भी दी गई है | इस कार की कीमत करीब 61.34 करोड़ है |

Bugatti Centodieci:
इस कार को सबसे पावरफुल Bugatti माना है जोकि chiron से भी बेहतर है | यह कार इलेक्ट्रानिकली 378km/h की टॉप स्पीड पर भी भाग सकती है | इस कार की कीमत करीब 69 करोड़ है |

Rolls Royce Sweptail:
Rolls Royce Sweptail कार को भी दुनिया की सबसे महंगी कार माना जाता है | बता दें कि इसका अधिकार 2013 में सुपर-याच और एयरक्राफ्ट विशषज्ञ ने लिया था | अगर बात करें इसकी कीमत की तो यह करीब 98.14 करोड़ की है |

Bugatti La Voiture Noire:
Bugatti La Voiture Noire को Jean Bugatti का मॉडर्न अवतार कहा जा जाता है | इस कार को लम्बे समय तक दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी होने का ख़िताब हांसिल था | इसकी कीमत करीब 102.74 करोड़ है |

Rolls Royce Boat Tail:
Rolls Royce Boat Tail में आपको कस्टम हाई-एन्ड फिनिश देखने को मिलती है | इस कार में शैम्पेन फ्रिज के साथ सन अम्ब्रेला भी दिया गया है | ऐसा माना जाता है कि Rolls अपनी कार्स की ऑफिशियल कीमत की कभी घोषणा नहीं किया करता है | लेकिन सूत्रों की मानें तो इसकी कीमत करीब 214.59 करोड़ है | जोकि दुनिया में अब तक की सबसे महंगी कार है |
इसे भी पढ़ें- अब हवाई जहाज में इस्तेमाल होगा हाइड्रोजन इंजन, Rolls-Royce की अद्भुत पहल
इसे भी पढ़ें- फुल टैंक में 1097 km माइलेज वाली Toyota Innova Hycross भारत में हुई पेश, जानें फीचर्स
इसे भी पढ़ें- भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को बुक करें ना के बराबर पैसे देकर, रेंज है 160Km