October 2, 2023

Vastu Tips 2023: कहीं आपने भी तो नहीं करा रखा अपने डाइनिंग रूम में ये कलर, बरकत हो जाएगी बिल्कुल गुल

Vastu For Dining Room

Vastu For Dining Room

Vastu Tips 2023: आपको बता दें कि अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार उसके कुछ नियमो का पालन करें तो हम अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से बच सकते हैं | आजकल अगर देखा जाये तो दुनियां में हर कोई किसी ना किसी चीज को लेकर परेशान है | लेकिन कई बार इसका कारण हमारे घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है | अगर हम वास्तुशास्त्र के नियमों को ध्यान में रखें और उनके हिसाब से चले तो हम अपने घर में खुशहाली को वापस ला सकते हैं | जैसा की हम जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाना जरूरी है वैसे ही हम जिस डाइनिंग हॉल में खाना खाते हैं हमें उसका भी विशेष ख्याल रखना चाहिए, आइए आज जानते हैं की हमारे भोजन कक्ष का रंग कैसा हो |

Vastu For Dining Room

डाइनिंग हॉल का क्या है महत्त्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर के दुसरे हिस्सों की तरह डाइनिंग रूम का भी अपना महत्व माना जाता है | डाइनिंग रूम एक महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वहां परिवार के लोग मिलकर खाना काटे हैं | इसलिए वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि डाइनिंग रूम में रंग कराते समय हमें विशेष ध्यान रखना चाहिये | अगर वास्तुशास्त्र की मानें तो भोजन कक्ष में हमेशा ऐसा रंग हो घर के सभी सदस्यों को जोड़े रखने में मदद करता हो |

इसे भी पढ़ें- थाली में एक साथ 3 रोटियां नहीं परोसने का क्या है कारण, जानिए
इसे भी पढ़ें- प्रतिदिन सुबह उठकर करें यह कार्य, जीवन में नहीं रहेगी धन की कमी
इसे भी पढ़ें- व्यापार तथा नौकरी में मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, बस कर लें यह छोटा सा काम

हमेशा डाइनिंग हॉल में कराएं केवल ये रंग
अक्सर आप देखते होंगे कि परिवार के लोग भोजन करने के दौरान परिवार से सम्बंधित अहम निर्णय भी लेते रहते हैं | ऐसा वो भोजन करने के दौरान इसलिए करते क्योंकि उस समय सब एक साथ होते हैं, तो ऐसे में रंगों का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है | डाइनिंग रूम या भोजन कक्ष में हल्का हरा, गुलाबी, आसमानी, नारंगी, क्रीम या फिर हलके पीले रंग को सबसे अच्छा माना जाता है | वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि इन हलके रंगों की वजह से खाना खाते समय मन प्रसन्न रहता है |

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *